Wednesday, May 20, 2020

Cyclone Amphan Updates

भयानक रूप ले रहा चक्रवात अम्फान, 14 लाख लोगों को किया गया शिफ्ट

  
 


        
  • अम्फान के कारण ओडिशा के लिए हाई अलर्ट जारी
  • 200 किलोमीटर से भी ज्यादा हो सकती है तीव्रता


  • ::     
  • 21 साल बाद फिर तूफान से तबाही का खतरा है. अम्फान का पहला प्रहार पारादीप पर होगा, जहां अभी से तेज अंधड़ के साथ बारिश हो रही है. बंगाल की खाड़ी में उठे अम्फन तूफान तेजी से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट की ओर बढ़ रहा है. दोपहर तक तटों से इसके टकराने के आसार हैं. करीब 100 किलोमीटर दूर तूफान के केंद्र में करीब 200 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है.

    सुरक्षित जगह पर पहुंचे 14 लाख से ज्यादा लोग

    ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों में सन्नाटा पसरा है. कोरोना महामारी के बीच तूफान की तबाही की आशंका से लोग डर हुए हैं. तेज हवाओं से लोग खौफ में हैं. लोगों को लगातार सावधान रहने की हिदायतें दी जा रही हैं. उनसे घरों में रहने की अपील की जा रही है. प्रशासन ने 14 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया है. एनडीआरएफ की टीमें भी मोर्चे पर तैनात हैं                                                                                                            

    ओडिशा में 11 लाख लोगों को हटाया गया

    ओडिशा और बंगाल को तूफान का सबसे पहले सामना करना है. इसके मद्दे नजर ओडिशा में करीब 11 लाख लोगों को तटीय इलाकों से खाली कराया गया है. एमएमएस के जरिए लोगों को तूफान का अलर्ट भेजा जा रहा है. कोस्टगार्ड की टीमें और नौकाएं लगातार समुद्री इलाकों में गश्त कर रही हैं.

    LIVE UPDATES: ताकतवर हो रहा अम्फान, 200 KMPH पहुंची रफ्तार, हाई अलर्ट

    वहीं, पश्चिम बंगाल में भी करीब 3 लाख लोगों को तटीय इलाकों से शिफ्ट किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के दीघा तट से करीब 185 किलोमीटर की रफ्तार से चक्रवात अम्फान टकरा सकता है.

    amphan-0_052020114801.jpgबुधवार को NASA ने जारी की तस्वीर

    किन राज्यों में हाई अलर्ट और कहां ऑरेंज अलर्ट?

    अम्फान के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने ओडिशा और असम के लिए हाई अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और जम्मू कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

    200 किलोमीटर से भी ज्यादा हो सकती है तीव्रता

    21 साल पहले 1999 में ओडिशा के पारादीप तट पर सुपर साइक्लोन टकराया था, जिसने भारी तबाही मचाई थी. इस बार फिर खतरा बड़ा है, लोग सहमे हुए हैं. अम्फान तूफान जैसे-जैसे पास आ रहा है, उसकी मारक क्षमता बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग की माने तो जब पारादीप तट से तूफान टकराएग उस वक्त उसकी तीव्रता 200 किलोमीटर से भी ज्यादा हो सकती है.

    amphan-7_052020114857.jpgबुधवार को ओडिशा में उठती लहरें

    इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

    चक्रवाती तूफान अम्फान का सबसे ज्यादा खतरा पश्चिम बंगाल के 7 और ओडिशा के 6 जिलों में है. इनमें पश्चिम बंगाल के मिदनापुर, 24 दक्षिण और उत्तर परगना, हावड़ा और हुगली में तूफान सबसे ज्यादा असर डाल सकता है. जबकि ओडिशा के केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर और जगतसिंहपुर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं.

    हल्दिया बंदरगाह बंद कर दिया गया है. प्रभावित राज्यों में ट्रेन सेवा और गाड़ियों के आने जाने पर भी रोक है. कोरोना की महामारी के बीच अम्फान तूफान ने दिल्ली से लेकर प्रभावित राज्यों की नींद उड़ा दी है.



  • ओडिशा में 11 लाख लोगों को हटाया गया

    ओडिशा और बंगाल को तूफान का सबसे पहले सामना करना है. इसके मद्दे नजर ओडिशा में करीब 11 लाख लोगों को तटीय इलाकों से खाली कराया गया है. एमएमएस के जरिए लोगों को तूफान का अलर्ट भेजा जा रहा है. कोस्टगार्ड की टीमें और नौकाएं लगातार समुद्री इलाकों में गश्त कर रही हैं.


    वहीं, पश्चिम बंगाल में भी करीब 3 लाख लोगों को तटीय इलाकों से शिफ्ट किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के दीघा तट से करीब 185 किलोमीटर की रफ्तार से चक्रवात अम्फान टकरा सकता है.

    amphan-0_052020114801.jpg



    200 किलोमीटर से भी ज्यादा हो सकती है तीव्रता

    21 साल पहले 1999 में ओडिशा के पारादीप तट पर सुपर साइक्लोन टकराया था, जिसने भारी तबाही मचाई थी. इस बार फिर खतरा बड़ा है, लोग सहमे हुए हैं. अम्फान तूफान जैसे-जैसे पास आ रहा है, उसकी मारक क्षमता बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग की माने तो जब पारादीप तट से तूफान टकराएग उस वक्त उसकी तीव्रता 200 किलोमीटर से भी ज्यादा हो सकती है.



    Monday, May 18, 2020

    UP Lockdown 4 Guidelines

    आज से UP में शर्तों के साथ नए तरीके से लागू होगा लॉकडाउन


    लखनऊ, जेएनएन। LIVE Lockdown 4.0 UP News : कोरोना महामारी के संकट से बचाने के लिए देशभर के साथ उत्तर प्रदेश में भी सोमवार से लॉकडाउन 4 लागू हो जाएगा, जो 31 मई तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के साथ ही यूपी की योगी सरकार ने यहां भी लॉकडाउन 4 को नए रंग रूप वाला बनने की तैयारी शुरू कर दी थी। गृह मंत्रालय के अनुसार अब रेड जोन, ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन के अलावा कंटेनमेंट जोन और बफर जोन भी शामिल किया गया है। राज्यों को COVID-19 स्थिति के अनुसार जोन के निर्धारण के अधिकार दिये गए हैं। अब देखना है कि यूपी सरकार राज्य के किन इलाकों में छूट देती है और कहां इसको लागू करने में सख्ती दिखाती है। सोमवार को सुबह ग्यारह बजे सीएम योगी आदित्यनाथ टीम इलेवन की बैठक के साथ राज्य के मंत्रियों से परामर्श के बाद लॉकडाउन पर आगे की रणनीति तय करेंगे


    कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन की अवधि चौथी बार 31 मई तक के लिए देशभर में बढ़ा दी गई है। रविवार को लॉकडाउन-3 का आखिरी दिन था। चौथे चरण के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर दी। इसमें अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने के अधिकार सहित कुछ फैसले राज्य सरकार पर छोड़े गए हैं। चूंकि, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसलिए राहत और पाबंदियों को लेकर योगी सरकार बेहद सतर्क है। रविवार देर शाम तक शासन के वरिष्ठ अधिकारी केंद्र सरकार की गाइडलाइन के आधार पर मंथन में जुटे थे। 
    लॉकडाउन 17 मई को खत्म नहीं होगा, यह तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया। इस घोषणा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में यूपी कैबिनेट की भी एक पक्ष में एक राय रही कि लॉकडाउन बढ़ाना चाहिए, लेकिन आर्थिक गतिविधियों को छूट बढ़ाने और दुकानें-बाजार अल्टरनेट व्यवस्था में खोलने का भी सुझाव मंत्रियों ने दिया है। लॉकडाउन-4 के संबंध में केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से सुझाव मांगे थे, जिसके बाद यह बैठक पिछले मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के साथ की थी। बैठक में शामिल मंत्रियों के मुताबिक, सभी ने कहा था कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के जो हालात हैं, उसे देखते हुए लॉकडाउन जरूर बढ़ना चाहिए।


    भारत में कोरोनावायरस महामारी के फैलाव पर नज़र रखें, और HINDI NEWS पर पाएं दुनियाभर से COVID-19 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरें









    Saturday, May 16, 2020

    Coronavirus India Update:

     देशभर में कोरोना मरीज़ों की संख्या 90 हजार के पार, बीते 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 4987 नए मामले आए




    Coronavirus Cases: कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर देश में लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) के मौजूदा चरण का आज अंतिम दिन है. इस बीच, भारत में Covid-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 90927 पर पहुंच गया है.




    Coronavirus Cases in India: कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर देश में लगाए गए लॉकडाउन-3 (Lockdown3.0) का आज अंतिम दिन है. सोमवार से देश में ज्यादा रियायतों के साथ Lockdown 4.0 लागू होगा. इस बीच, भारत में Covid-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 90927 पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 2872 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 90927 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4987 नए मरीज़ मिले हैं और 120 लोगों की जान गई है. बीते 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि 34109 मरीज कोरोना  को मात देने में सफल रहे हैं. रिकवरी रेट सुधर कर 37.51 प्रतिशत पर पहुंच गया है...................


    महाराष्ट्र में कोरोना मरीज़ों का आंकड़ा 30000 के पार
    कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 1606 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में वायरस के मामले बढ़कर 30000 के पार हो गए हैं. अब यहां संक्रमितों की संख्या 30706 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 67 और लोगों की इस वायरस के संक्रमण से मौत हुई है जिसके बाद राज्य में मृतक संख्या 1135 हो गई. यह लगातार तीसरा दिन है जब राज्य में 1500 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं.



                                                

    दुनिया में

                          
                     46,34,411
    मामले
    26,29,547सक्रिय
    16,93,082ठीक हुए
    3,11,782मौत                                                                                             

    भारत में

    90,9274987मामले
    53,946911सक्रिय
    34,1093956ठीक हुए
    2,872120मौत







    भारत में कोरोनावायरस महामारी के फैलाव पर नज़र रखें, और HINDI NEWS पर पाएं दुनियाभर से COVID-19 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरें
                                                                                

                                                                                                     

                     






    Cyclone Amphan Updates

    भयानक रूप ले रहा चक्रवात अम्फान, 14 लाख लोगों को किया गया शिफ्ट               अम्फान के कारण ओडिशा के लिए हाई अलर्ट जारी 200 किलोमीटर से भी ...